Farrukhabad: रामभक्त की अटूट आस्था; शीत लहर में साइकिल से निकला अयोध्या धाम के दर्शन को, भक्ति देखकर लोगों ने की पुष्प वर्षा...
फर्रुखाबाद में एक युवक साइकिल से अयोध्या धाम के दर्शन को निकला है।
फर्रुखाबाद में सचिन नामक युवक साइकिल से अयोध्या धाम के दर्शन को निकला है। नगरवासियों ने जगह जगह इस रामभक्त का ढ़ोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अयोध्या धाम दर्शन के लिए साइकिल से आखूनपुर गांव का सचिन रवाना हुआ। नगरवासियों ने जगह जगह रामभक्त का ढ़ोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। इससे पहले सचिन ने नगर के मंदिरों में जाकर माथा टेका।
रामजन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। जगह जगह पूूजित अक्षत यात्रा निकाली जा रही है। घर घर पूजित अक्षत व पत्रक बांटे जा रहे है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के मंदिरों को सजाया जा रहा है। सभी अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाना चाहते है। इसी के तहत क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी सचिन पुत्र नरेंद्र अयोध्या धाम जाने के लिए आतुर दिखा।
वह नगर के मोहल्ला छपटटी निवासी अपने मित्र के निवास पर पहुंचा। जहां उसका फूलमालों से स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ो के साथ वह नगर के विभिन्न मंदिरों में माथा टेक कर अयोध्या धाम के लिए साइकिल से रवाना हुआ। युवा रामभक्त की साइकिल राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही भगवाध्वज की पताका लहरा रही है। वही साइकिल के आगे व पीछे हिस्से में हनुमान जी के चित्र की एक प्लेट भी लगाई है जिसमें जय श्रीराम नाम अंकित है।
उसका कहना है वह दिन में ही साइकिल से यात्रा करेगा। शाम को रूक कर विश्राम करेंगा। सर्दी के मौसम में सचिन का उत्साह व रामभक्ति देख कर हर कोई खुशी से उसका हौसला अफजाई करता नजर आया। रास्ते में रोक कर लोगो ने स्वागत किया वही रामभक्त उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। कई जगह पुष्प वर्षा हुई और वह साईकिल पर ही रामधुन गाता रवाना हो गया।
