रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों का लखनऊ में‘राम स्तुति’से होगा स्वागत, द सेंट्रम में रुकेंगे मेहमान
अमृत विचार लखनऊ: पूरे देश में आगामी 22 जनवरी के दिन होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी पूरे ज़ोर शोर से चल रही है इस तैयारी में देश विदेश रहने वाले भारतीय राम मंदिर की स्थापना के लिए अपने भावों को अलग अलग माध्यमों से व्यक्त कर रहे हैं। इसमें काफी संख्या में मेहमान लखनऊ में ठहरेंगे। इसमें अधिकांश वीआईपी मेहमान लखनऊ के होटल द सेंट्रम में रुकेंगे, यहां गुरूवार को इन मेहमानों के स्वागत के लिए बड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेहमनों का स्वागत जहां राम स्तुति से होगा वहीं अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले राम दरबार का भी दर्शन होगा। इस संबंध होटा प्रबंधन ओर से राम नाम से भव्य रंगोली बनाई गई है। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम की बड़ी तस्वीर लगाई गई है ताकि जब मेहमान आये तो उन्हें का प्रभु श्रीराम के स्वरूप के दर्शन हो सकेंगे।
अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को देश के साथ विदेशी मेहमान भी आ रहे हैं। इन मेहमानों के रुकने लिए लखनऊ सेंट्रम होटल में व्यवस्था की गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी तैयारियों की स्थिति देखी है। साथ ही यहां राम स्तुति का भी आयोजन हुआ pic.twitter.com/76F5pzGVch
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 18, 2024
विधानसभा अध्यक्ष ने देखी तैयारियां, सर्वदलीय विधायकों की हुई बैठक
22 जनवरी को अयोध्या में कार्यक्रम के चलते आज गुरूवार को द सेंट्रम होटल में होने वाली सर्व दलीय विधायकों की मीटिंग से पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रभु श्री राम की विशाल तस्वीर के आगे दीप जलाकर उनकी स्तुति की। इस पूरे कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर,नंद गोपाल नंदी, विजय लक्ष्मी, संजीव गोंड व अन्य दलों के विधायक भी मौजूद रहे, और उन्होंने ने भी अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की आराधना की।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सुदंर भजन
गुरूवार को आयोजित राम स्तुति और भजन गायन जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक सुर में सुंदर-सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति भी दी। जिसे सुनकर विधासभा अध्यक्ष सहित तमाम विधायक ताली बजाने के लिए मजबूर हो गये। इस मौके पर पूरे प्रोग्राम में द सेंट्रम के प्रमोटर और मानसिंह गोयल ग्रुप के चेयरमैन सर्वेश गोयल भी मौजूद रहे और उन्होंने ने भी होटल की तरफ़ से आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन किया और स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजन के लिए उनकी सराहना की।
मंदिर के साक्षी बन रहे ये सौभाग्य की बात
मीडिया से बात करते हुए सर्वेश गोयल ने कहा “आज श्री राम पूरे देश ही नहीं विश्व के लिये आस्था के केंद्र हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हम उस देश व प्रदेश के वासी हैं जहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। और यह उससे भी ज़्यादा हर्ष की बात है कि आज पांच सौ साल बाद हम इस पल के साक्षी हो रहे हैं कि कैसे श्री राम मंदिर की पुनः स्थापना हमारे सामने हो रही है। मुझे लगता है यह इस शताब्दी की सबसे सुखद और महत्वपूर्ण घटना है।” वही श्री राम मंदिर के उद्घाटन में देश विदेश से हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या आने की तैयारी में हैं, जिसको लेकर केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युद्ध स्तर पर दिन रात कार्य कर रही है।
इस कैटेगरी के होटल में रोके जायेंगे मेहमान
राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या तक सड़क मार्ग में पड़ने वाले हर चौराहों और इमारतों को सजाया जा रहा है। वहीं सरकार ने लखनऊ के सभी तीन, चार और पांच सितारा होटल को अतिथियों को रहने और उनके आवागमन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिया निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। होटलों की तैयारी के प्रश्न पर सर्वेश गोयल ने बताया की अपने गेस्ट को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए द सेंट्रम हमेशा से तैयार है, हमनें G20 से लेकर वर्ल्ड कप क्रिकेट की इंग्लैंड की टीम तक को बेस्ट हॉस्पिटलिटी दी है और मुझे लगता है आज हमारे ग्राहकों की पसंद, बेस्ट हॉस्पिटैलिटी ने हमें लखनऊ जैसे बड़े शहर में फाइव स्तर होटल की रेटिंग हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
ये भी पढ़े:- अयोध्या: प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐसा जादू कि मनोविकारों से भी मुक्त होने लगे लोग!, बोले- ले रहे भरपूर नींद
