स्वचालित निरीक्षण ध्रुवयान से बहराइच पहुंची DSO रेलवे, रेल पटरियों किया का निरीक्षण
बहराइच, अमृत विचार। रेलवे विभाग की वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी बृहस्पतिवार शाम को स्वचालित निरीक्षण यान ध्रुव से बहराइच पहुंची। उन्होंने स्टेशन पर रेल पटरी समेत अन्य टेलीकॉम सुविधाओं का निरीक्षण किया इसके बाद वह गोंडा के लिए रवाना हो गई। लखनऊ डिविजन की वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी (डीएसओ) शिल्पी कनौजिया बृहस्पतिवार शाम पांच बजे स्पेशल रेल यान से बहराइच पहुंची।
शिल्पी कनौजिया ने बहराइच रेलवे स्टेशन पर टेलीकॉम सिग्नल के अधिकारियों से वार्ता की इसके बाद स्टेशन के सुविधाओं की जांच की। सीनरी मंडल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गोंडा से बहराइच के मध्य संचालित रेल लाइन को देखा व्यवस्थाएं दुरुस्त मिला।
हालांकि जहां कुछ कमियां देखी गई है, उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बहराइच रेलवे स्टेशन की कहां जांच के बाद स्वचालित निरीक्षण यह से पुनः मंडल संरक्षण अधिकारी गोंडा की ओर रवाना हो गई। इस दौरान बहराइच स्टेशन अधीक्षक एके विद्यार्थी, आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-भगवान राम की सेवा करना सौभाग्य की बात..., बहराइच से 50 सफाईकर्मियों का दल अयोध्या रवाना
