बहराइच: 300 से अधिक मकानों पर चलेगा बुलडोजर! ग्रामीणों को दी गई चेतावनी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत बोझिया में समाज कल्याण विभाग की जमीन है। जिस पर 300 से अधिक लोगों ने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। अब कब्जा हटवाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी की ओर से चेतावनी दी गई है। इससे नाराज ग्रामीण बृहस्पतिवार को धरना स्थल पहुंचे। सभी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोझिया में समाज कल्याण की विभाग की जमीन है। समाज कल्याण विभाग की जमीन पर 4 से 5 दशक पहले ग्रामीण आकर बस गए। ग्रामीणों को सरकार की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मिला सभी ने अपने आवास भी बनवा लिए। सभी आसानी से रह रहे हैं एक सप्ताह पूर्व समाज कल्याण विभाग क्या अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश करते हुए कब्जा छोड़ने की बात कही। 

समाज कल्याण विभाग की ओर से जमीन को विभाग का बताया गया।इस बार ग्रामीण काफी परेशान हो गए। काफी मिन्नत के बाद भी ग्रामीणों को कोई न्याय नहीं मिला। जिस पर बृहस्पतिवार को सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। सभी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया। 

गांव निवासी जगदीश और जय प्रकाश ने बताया कि वह सभी दशकों से निवास कर रहे हैं। बिजली कनेक्शन भी हो गया है। इसके बाद भी अब उन्हें बेघर करने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से चेतावनी दी जा रही है। इसके लिए कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। ऐसे में सभी काफी परेशान हैं। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद न्याय की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

विभाग की है जमीन, नहीं जारी हुआ नोटिस

बोझिया गांव में समाज कल्याण विभाग की जमीन है। जिस पर ग्रामीण बसे हैं। सरकार के निर्देश पर ही जांच की गई है। अभी किसी को नोटिस नहीं भेजा गया है। ऐसे में ग्रामीण स्वयं कब्जा हटवा लें। जिससे बुलडोजर की कार्यवाई न हो..., रमाशंकर गुप्ता समाज कल्याण अधिकारी।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: मंत्री राजभर का पलटवार- राहुल को बाल की खाल खींचने की आदत

 

संबंधित समाचार