अमेठी: अनबन होने पर फेंका था प्रेमिका के चेहरे पर एसिड, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में पिछली नौ जनवरी को घर में सो रही महिला पर एसिड अटैक करने वाले प्रेमी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसिड अटैक करने वाला आरोपी महिला का दोस्त है। महिला और उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने रसायनिक पदार्थ फेंका था।

इस घटना में महिला के साथ उसकी बेटी भी झुलस गई थी। घटना के बाद आरोपी महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के शुभावत पुर गांव में नौ जनवरी को एसिड अटैक मामले में पुलिस ने आरोपी को वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अमरनाथ को गौरीगंज थाना क्षेत्र के काजीपट्टी के पास गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि महिला से उसकी दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी थी। गुस्से में आकर हमने कस्बा जायस में स्थित नजीर अहमद की दुकान से ई-रिक्शा की बैट्री में डालने वाला तेजाब का पानी खरीद कर महिला के ऊपर फेंक दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल लेकर मोटरसाइकिल से भाग गया था। घटना से संबंधित मोबाइल रात में ही तोड़कर फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: मंत्री राजभर का पलटवार- राहुल को बाल की खाल खींचने की आदत

संबंधित समाचार