हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की Parole, जल्द आएगा जेल से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंड़ीगढ़। रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 50 दिन की पैरोल मिल गई है। वो आज या कल में जेल से बाहर आ सकता है।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 29 दिन पहले ही राम रहीम पैरोल काट दोबारा जेल लौटे थे। लेकिन अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आएंगे।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है। इस दौरान वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकलेगा। बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है।

क्या होता है पैरोल?  
पैरोल सजा पूरी होने से पहले मुजरिम को जेल से मिली कुछ दिनों की रिहाई होती है। जिसके लिए अच्छा व्यवहार होना भी एक शर्त है। इसके लिए कैदी को जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी वजह बतानी पड़ती है और संबंधित राज्य की सरकार उसे पैरोल देने पर आखिरी फैसला करती है।

ये भी पढ़ें- 'जमीन पर सोना, पी रहे नारियल पानी, गौ-सेवा और अन्नदान...', प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ ऐसी है प्रधानमंत्री की दिनचर्या

संबंधित समाचार