Kanpur News: शहर को राममय बनाने की तैयारी शुरू, अयोध्या की तरह सजेंगे शहर के बाजार; बन रहे मंगल तोरण द्वार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कानपुर को राममय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

कानपुर में 22 जनवरी को शहर के बाजार अयोध्या की तरह सजेंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सभी प्रमुख बाजारों को अच्छी तरह सजाने की तैयारी शुरू कर दी है।

कानपुर, अमृत विचार। 22 जनवरी को शहर के बाजार अयोध्या की तरह सजेंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सभी प्रमुख बाजारों को राममय करने की तैयारी शुरू कर दी है। कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा व प्रदेश महामंत्री अशोक बाजपेई ने बताया कि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत कर दी गई है। 

श्री राम

गुरुवार को फूलबाग से लेकर घंटाकर तक भगवा झंडे और बैनर लगाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड होते हुए नयागंज तक जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान रामसंवाद का आमंत्रण दिया जाएगा।

घंटाघर चौराहे पर 20 फीट की स्क्रीन

कैट की ओर से 22 को घंटाघर पर मुख्य आयोजन होगा। घंटाघर चौराहे पर 20 फीट की स्क्रीन लगाकर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। अजय तिवारी व दुर्गा केसरवानी ने बताया कि 22 तक सभी प्रमुख बाजारों में यात्राएं निकाल प्रभुराम पोटली वितरित की जाएगी। प्रमुख बाजारों में 208 बैनर और द्वार भी सजाए जाएंगे। 

20 को यहां होंगे संवाद

20 जनवरी को संगीतमय राम संवाद आमंत्रण कार्यक्रम किया जाएगा। कारोबारी रामलला के भजनों पर नाचते थिरकते हुए मूलगंज, बादशाही नाका, किराना बाजार, नयागंज डाकखाना, भूसाटोली होते नयागंज चौराहे तक जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: एनएसआई में इंडोनेशिया के अधिकारी ले रहे प्रशिक्षण; शुगर उत्पाद बढ़ाने के सीख रहे तौर तरीके...

संबंधित समाचार