Kanpur News: एनएसआई में इंडोनेशिया के अधिकारी ले रहे प्रशिक्षण; शुगर उत्पाद बढ़ाने के सीख रहे तौर तरीके...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में स्थित एनएसआई में इंडोनेशिया के अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर में इंडोनेशिया के चीनी उद्योग के आधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आगे वहां के चीनी उद्योगों कर्मियों को प्रशिक्षण देने की योजना है।

कानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर में इंडोनेशिया के चीनी उद्योग के आधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आगे वहां के चीनी उद्योगों कर्मियों को प्रशिक्षण देने की योजना है। निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन न्यूनतम ऊर्जा में रिफाइंड चीनी उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं। एक माह के प्रशिक्षण में नवीनतम प्रौद्योगिकी सिखाई जानी है। 

इंडोनेशिया का चीनी उद्योग भारत की चीनी मिलों के आधुनिकीकरण और चीनी इकाइयों की प्रसंस्करण तकनीक अपनाने को उत्सुक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इंडोनेशिया के हरि सुशास्त्र, हास्फी मौलाना, एरिच हरियांतो ने कहा कि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के प्रशिक्षण से हमें बहुत लाभ होगा। बेहतर गुणवत्ता वाली रिफाइंड चीनी का उत्पादन करने और इंडोनेशिया में चीनी कारखानों की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी। 

शर्करा संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच वर्षों के समझौते के तहत है। इसमें प्रसंस्करण और मशीनरी में परिवर्धन और परिवर्तन के लिए तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही जल एवं ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: आगजनी कांड में हुई सुनवाई; सपा विधायक इरफान सोलंकी के वकील ने कहा- 'आग लगाते किसी गवाह ने नहीं देखा।'

संबंधित समाचार