अयोध्या: यूजीसी नेट परीक्षा में अवध विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय  के एलएलएम पाठ्यक्रम के अध्ययनरत छात्र अभिषेक कुमार, संदीप कश्यप (2024) ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। एलएलएमपाठ्यक्रम के छात्र विनीत कुमार (2024) ने भी यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

विधि संकायाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार राय ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ता है। कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के मार्गदर्शन में विधि संकाय निरन्तर सफलता के नूतन एवं आदर्श प्रतिमान गढ़ रहा है। बता दें कि हाल ही में एलएलएम पाठ्यक्रम के छात्रों ने न्यायिक सेवा एवं अभियोजन सेवा में सफलता प्राप्त कर एक नया अध्याय जोड़ा था।

यह भी पढ़ें: बहराइच: पिता के साथ खेत में गई बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार