सतर्कता : मीरजापुर आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा, 26 जनवरी एवं माघ मेला को लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल, ट्रेनों में चेकिंग की गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध नहीं मिला, फिर भी पूरी मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान के साथ जवान भ्रमण करते हुए नज़र आ रहे थे। रेलवे स्टेशन के स्टेशन एरिया, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया में डॉग स्क्वायड और एचएचएमडी से सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विस्फोटक सामग्री या ज्वलनशील पदार्थ दिखने पर, संदिग्धों के दिखने पर तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को सूचित करने को कहा गया साथ ही ज्वलनशील पदार्थ के साथ यात्रा न करने, किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी वस्तु नहीं लेने को कहा गया।

विंध्याचल रूकने वाली ट्रेनों पर रही खास नजर
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों से लेकर हर आने जाने वाली ट्रेनों के रूकने पर तलाशी अभियान के साथ संदिग्ध व्यक्तियों वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर तथा विंध्याचल मंदिर में इस दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस सहित आरपीएफ-जीआरपी मुस्तैद हो गई है।

ये भी पढ़ें - हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए संजीवनी बनेगी अयोध्या, UP में बढ़ेगा रोजगार

संबंधित समाचार