Banda News: अमृत विचार की खबर का असर, काले कपड़े पहनकर विद्यालय पहुंचे प्राथमिक शिक्षक, मनाया ब्लैक-डे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में अमृत विचार की खबर का असर हुआ।

बांदा में अमृत विचार की खबर का असर हुआ। काले कपड़े पहनकर प्राथमिक शिक्षक विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने ब्लैक-डे मनाया।

बांदा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी गरिमा विपरीत लगाए जाने के विरोध में जनपद के तकरीबन साढ़े चार हजार शिक्षकों ने काले कपड़े पहनकर विद्यालयों में कार्य किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने मुख्यालय आकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा।  

बताते चलें, 16 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन था, जिसमें 701 दुल्हनों को सजाने के कार्य में मुख्य विकास अधिकारी ने 20 शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाते हुए आदेश जारी किया था। अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया और मामला शासन तक पहुंच गया।

उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर अमर्यादित तरीके से ड्यूटी लगाये जाने का विरोध करते हुए शुक्रवार को इस आदेश के विरोध में ब्लैक-डे मनाने का फैसला लिया।

इसलिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ोखर में भुवनेंद्र यादव और राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में, महुआ ब्लॉक में केपी सिंह और राजेश तिवारी के नेतृत्व में, नरैनी ब्लॉक में प्रजीत सिंह, विनय सिंह और सुनील वर्मा के नेतृत्व में, बिसंडा में रमाशंकर यादव, चंद्रशेखर त्रिपाठी और संतोष सविता के नेतृत्व में, कमासिन में आशुतोष गौतम व अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में, बबेरू में अजय गुप्ता व शिवरतन प्रजापति के नेतृत्व में, जसपुरा में राजवीर सिंह व छोटेबाबू के नेतृत्व में, तिंदवारी में रामसुफल कश्यप, हरवंश श्रीवास्तव व इंद्रजीत निषाद के नेतृत्व में और नगर में नारायण दास गुप्ता व दिनेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी गरिमा विपरीत लगाए जाने के विरोध में तकरीबन साढ़े चार हजार शिक्षकों ने ब्लैक-डे मनाया।

सभी शिक्षक काले कपड़े पहनकर विद्यालय पहुंचे और कार्य किया। बाद में पदाधिकारियों ने मुख्यालय आकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें- Special News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद में मिट्टी के दिये की बढ़ी मांग… कुम्हारों के चेहरे पर छाई मायूसी, जानें- क्यों

 

 

संबंधित समाचार