Special News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद में मिट्टी के दिये की बढ़ी मांग… कुम्हारों के चेहरे पर छाई मायूसी, जानें- क्यों
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद में मिट्टी के दिये की बढ़ी मांग।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद में मिट्टी के दिये की मांग बढ़ी। लेकिन मौसम के साथ न देने पर ऑर्डर के मुताबिक कुम्हार माल तैयार नहीं कर पा रहे।
फर्रुखाबाद, (चन्द्रपाल सिंह सेंगर)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली मनाने के लिए मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। दुर्भाग्य है कि कुम्हारों का साथ मौसम नहीं दे रहा है। जिससे वह मांग के अनुरूप दिये नहीं बना पा रहे है।
शहर क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी के रहने वाले अखिलेश बताते हैं कि वह एक अरसे से मिट्टी के दिये बनाने का काम कर रहे है। दिवाली पर मिट्टी के दीयों की जरूर होती थी। तब मांग बढ़ती थी। लेकिन इस बार अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर थोक विक्रेता उनसे लाखों के दिये के ऑर्डर दे चुके है, उनका कहना है कि धूप न निकलने की वजह से दिये सूख नहीं पा रहे है।

जिससे पर्याप्त माल तैयार नहीं कर पा रहे है। इसी मोहल्ले के रहने वाले सुनील कुमार बताते है कि उनके पास तकरीबन दो लाख दिये का आर्डर आया है। लेकिन माल तैयार न होने की वजह से अब तक केवल 50 हजार दिये ही वह भेज पाए है। उनका कहना है कि माल तैयार न होने की वजह से भारी दिक्कत आ रही है।
जिसकी खास वजह है की धूप न निकलने से मिट्टी के दिये सूख नहीं पा रहे है और दिये अवा लगाकर उन्हें पका नहीं पा रहे है। कुम्हारों का कहना है कि 500 साल बाद यह मौका आया है जब देश मे एक साल में दूसरी बार दिवाली मनने जा रही है। ऐसे में मौसम उनका साथ नहीं दे रहा है। जिस कारण कहीं न कहीं कुम्हारों के चेहरे पर मायूसी छाई है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: चांदी का राम दरबार, सोने के वीर हनुमान; प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बाजार हुए गुलजार....ग्राहकों की भीड़
