बरेली: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे परिषदीय स्कूल
बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों को खोलने का समय 1 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो गया है, मगर शिक्षक संघ अभी स्कूलों के समय परिवर्तन से खुश नहीं है। मौसम में गर्मी और कोरोना वायरस की वजह से स्कूल खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे …
बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों को खोलने का समय 1 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो गया है, मगर शिक्षक संघ अभी स्कूलों के समय परिवर्तन से खुश नहीं है। मौसम में गर्मी और कोरोना वायरस की वजह से स्कूल खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किए जाने मांग की है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के नरेश गंगवार, बिथरी ब्लॉक के अध्यक्ष केसी पटेल ने कहा कि ऑनलाइन क्लास में अधिकतर बच्चे शाम को ही सम्मिलित हो पाते हैं, इसलिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य स्कूल समय से पहले या देर शाम में करना होता है। जबकि विद्यालय संबंधी कार्य जैसे ड्रेस वितरण, एमडीएम, कायाकल्प आदि स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आसानी से किए जा सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने भी डीएम को पत्र भेजकर यही मांग की है।
