संत कबीर नगर: मारपीट, आगजनी और हत्या का प्रयास मामले के 8 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बीते बुधवार को ग्राम रौरापार चौराहे पर मामूली विवाद के बाद दो समुदाय के युवकों में हुई मारपीट और दुकानों में की गई आगजनी मामले में दोनों समुदायों के 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि बुधवार को रौरापार चौराहे पर दुकान के सामने पेशाब करने को लेकर अण्डा विक्रेता मोहम्मद आलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामकेश चौधरी को मार-पीट कर घायल कर दिया था।

बाद में रामकेश ने अपने गांव से सहयोगियों को बुलाकर मोहम्मद आलम समेत पांच दुकानदारों के ठेले तोड़कर जला दिया था। जिसके चलते चौराहे पर दहशत का वातावरण कायम हो गया और मामला साम्प्रदायिक रंग लेने लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा कायम किया।

उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमे में धारा 147, 323, 504, 506, 427, 336 के आरोपी रामकेश चौधरी, हरिकेश चौधरी, चंद्रकेश चौधरी पुत्र गण पंचराम चौधरी, जनार्दन देव पुत्र शिव प्रकाश निवासी गण ग्राम चोकहर, रामनवल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सिरमोहनी और वीरेंद्र यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी ग्राम उस्का थाना खलीलाबाद तथा द्वितीय पक्ष के धारा 323, 308, 427 के अभियुक्त मोहम्मद आलम पुत्र सज्जाद अली और दिलशाद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम रौरापार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच को नीति आयोग से पुरस्कार स्वरूप मिला 3 करोड़ रुपये, इस राशि से जिले में बढ़ेंगी जन सुविधाएं

संबंधित समाचार