UP के Unnao में 'मित्र पुलिस' की सराहना… अनजान घायल को कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक दौड़ी खाकी, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में मित्र पुलिस की सराहना हुई।

उन्नाव में अनजान घायल को कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक दौड़ी 'मित्र पुलिस'। पुलिस की सराहना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत अचलगंज क्षेत्र के बदरका चौकी के कुर्मापुर फ्लाईओवर के ऊपर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सीमेंट के पाइप में घुस गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज का मानवीय चेहरा सामने आया। उन्होंने घायल को कंधे पर उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें उन्नाव पुलिस हमेशा अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं मित्र पुलिस का एक मानवीय चेहरा शुक्रवार मध्य रात्रि को सामने आया। जहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौकी के कुर्मापुर फ्लाईओवर के ऊपर उन्नाव रोड पर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सीमेंट के पाइप में जा घुसा।

जिससे ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक दाउदपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र गजोधर उसमे फंस गया। सूचना पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज ने मशक्कत कर उसे बाहर निकला और एम्बुलेंस को सूचना दी। पैरों में चोट होने के कारण घायल एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच सका। यह देख दरोग रवि मिश्रा ने उसे कंधो पर उठा लिया और एम्बुलेंस तक ले गये। जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पुलिस का मानवीय चेहरा देख हर किसी ने दरोगा की सराहना की।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: शान ओ शौकत से मनेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; राजस्थानी केसरिया पगड़ी बढ़ाएगी राम भक्तों की शान...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म