मुरादाबाद : पत्नी-बेटी के आपत्तिजनक फोटो वायरल, डीआईजी के हस्तक्षेप पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर आरोपी ने पीड़ित की पत्नी व बेटी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने मझोला थाने पहुंचकर कई बार मदद की गुहार लगाई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई तो वह डीआईजी के दरबार पहुंचा था। डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद अब मझोला पुलिस ने प्रकरण में आरोपी अमन वर्मा पुत्र पंकज वर्मा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अमन कटघर थाना क्षेत्र में भदौरा में सुनारों वाली गली का रहने वाला है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी अमन वर्मा ने इंस्ट्राग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया है। इस पर उनकी पत्नी व बेटी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दिए हैं। पीड़ित ने और जब उसकी बेटी आरोपी से विरोध किया तो वह गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी दे रहा है। बताया कि 14 जनवरी के दिन उनकी बड़ी बेटी के जन्मोसत्व में भी आरोपी अमन वर्मा ने आकर फोटो वायरल व बदनाम कर जान से मार देने की धमकी दे रहा था।

पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार काफी डरा और परेशान है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई कर संबंधित सोशाल मीडिया अकाउंट पर वायरल हो रही आपत्तिजनक फोटो को हटवाकर फर्जी आइडी को बंद कराने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस को फर्जी आइडी पर वायरल फोटो व अन्य दस्तावेजों के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं।

फोटो वायरल करने का कारण जांच आरोपी को करेंगे गिरफ्तार
मझोला थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर पीड़ित पक्ष की ओर से सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन, पीड़ित पक्ष से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि आरोपी अमन वर्मा पीड़ित पक्ष की पत्नी व बेटी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर क्यों वायरल कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा

 

संबंधित समाचार