बरेली: पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से विवाद होने पर कत्था फैक्ट्री के कर्मचारी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब बेटे को कमरे में देखने गई मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने सुसाइड करने से पहले पत्नी के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र के वीडियो कॉलोनी निवासी विनय दीप उर्फ अंशु (31 साल) पुत्र जनार्दन स्वरूप कत्था फैक्ट्री में कर्मचारी थे। 10 साल पहले उनकी शादी करमपुर चौधरी निवासी लक्ष्मी से हुई थी।

आरोप है कि पत्नी आए दिन उससे विवाद करती रहती थी। कुछ साल से वह अपने मायके में रह रही थी। बीती रात उसने पत्नी से फोन पर विवाद होने पर फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिखा।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूजीसी नेट की परीक्षा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के नौ छात्रों का और बरेली कॉलेज की एक छात्रा का का चयन

संबंधित समाचार