राममय हुआ संतकबीरनगर!, सड़क पर राम बने बच्चों को देखकर नतमस्तक हुए लोग, की पुष्पवर्षा, देखें विहंगम PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नन्हें रामभक्तों की लोगों ने उतारी आरती, चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

संतकबीरनगर। शनिवार का दिन जनपद मुख्यालय के लिए ऐतिहासिक रहा। यहां पूरे दिन भगवान श्रीराम के भक्तों में भक्ति की अविरल धारा बहती रही और भक्तों ने उसमें खूब गोते लगाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा, बजरंग दल, बालाजी सेवा मण्डल और श्री समय जी सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजते ही समय माता मंदिर पर भजन कीर्तन शुरू हो गए। मंदिर पर भगवान श्रीराम की भेष-भूषा में सजे धजे सैकड़ों बालक एक एक कर मंदिर पर पहुंचे।

Untitled-10 copy

दोपहर एक बजे नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुखलिसपुर चौक, गोलाबाजार, एचआर इंटर कालेज, स्टेट बैंक चौराहे पर शोभायात्रा का भब्य स्वागत किया गया। रास्ते में सड़क के दोनों तरफ के मकानों की छतों से लगातार पुष्प वर्षा हो रही थी। गोलाबाजार में भब्य पाण्डाल लगाया गया था।

Untitled-7 copy

यहां बालाजी सेवा मण्डल के दूधनाथ विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, राम सिंह आदि दर्जनों लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने के साथ ही भगवान श्रीराम की आरती उतारी। बाद में शोभायात्रा जूनियर हाईस्कूल मैदान पर पहुंची जहां श्रीराम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और बाद में विशाल जनसभा हुई। 

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

संतकबीरनगर। शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी भी देखी गई। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद बृजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।

Untitled-9 copy

यह भी पढे़ं: रामोत्सव 2024: इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से अब पूरी दुनिया में हो रही अयोध्या के 'सरयू मॉडल' की चर्चा

संबंधित समाचार