अमेठी : शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, अलाव अब तक नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। ठंड अब जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को हल्के बादलों के बीच दिन भर शीतलहर चलती रही। दिनभर धूप भी देखने को नहीं मिली और बर्फीली हवा लोगों को सिहराती रही। शाम होते-होते ठंड ने ऐसा जोर मारा कि लोग ठिठुर गए। गलन वाली ठंड का आभास होता रहा, ठंड से बचने को लोग गर्म कपड़ाें से लिपटे रहे, वहीं आग का भी सहारा लेते दिखे।

शुक्रवार की रात में पारा छह डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार को भी 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तरी हवा चलती रही, जिससे वातावरण में ठंडक घुली रही। वहीं रात का तापमान भी छह डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार रात के न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। पारा और नीचे पहुंच सकता है। बिना मफलर, दस्ताने के बाद भी लोग कांपते रहे। दिन में बिना मफलर, हाथ के दस्ताने के दो पहिया चलाने वाले कांप उठे। खासकर तराई क्षेत्र में रहने वाले लोग ठंड में ठिठुर गए। हल्के बादलों के फेर में अधिकतम तापमान जहां 18 से आंशिक रूप से बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से कुछ कम होकर 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।

अलाव अब तक नदारद
शीतलहर अब जहां झकझोरने लगी है वहीं मंडी समिति जायस में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। आढ़तियों ने रद्दी, फटे पुराने बोरे को जलाकर किसी तरह काम चला रहे है। सड़क फुटपाथ के अलावा रात गुजारने वाले भिक्षु अलाव की आस में कचरा, पन्नी जलाकर ठंड से दो-दो हाथ करने मजबूर है।

ये भी पढ़ें -हरदोई : दरोगा ने महिला से की अभद्रता, जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तारी के लिए दी थी दबिश

संबंधित समाचार