अच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, मेरा पूरा परिवार अयोध्या जायेगा, मैनपुरी में बोलीं डिंपल यादव
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बता करते हुए कहा, "अच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन आज भी धरातल पर जो लोगों की समस्या है उसकी ओर सरकार को काम करना चाहिए..., युवा बेरोज़गार हैं, बिना शिक्षा के कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता, अगर सरकार चाहती है कि समाज आगे बढ़े तो गांव-गांव में अच्छी शिक्षा की ओर सरकार को काम करना चाहिए।"
डिंपल यादव ने कहा, "भाजपा की सरकार लगातार ED का प्रयोग कर रही है, विपक्षी दलों के खिलाफ CBI का प्रयोग कर चुकी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टीयों पर इस तरह के प्रहार बढ़ जाते हैं।"
वहीं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव से जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। जब भगवान बुलाते हैं, तभी जाया जाता है। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि मेरा पूरा परिवार अयोध्या जायेगा।
यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी
