बाराबंकी : रामपथ से सिर्फ गुजरेंगे अतिथि , वाहनों के लिए ये है रुट डायवर्जन - यात्रा से पहले पढ़ें जरूरी खबर   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरक्षा के कडे़ इंतजाम, दो जोन, तीन सुपर व तीन सेक्टर में बंटा हाईवे

बाराबंकी, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रामपथ अयोध्या हाईवे की सुरक्षा दो जोन, तीन सुपर सेक्टर व तीन सेक्टर में बांटने के साथ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। मेहमानों के लिए हाईवे को खाली करा दिया गया है। बडे़ व छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने की डायवर्जन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। जो 22 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। 

लखनऊ से अयोध्या की सीमा तक 48 किमी हाईवे को दो सेक्टरों में बांट कर क्षेत्राधिकारी को जिम्मेदारी सौपीं गई है। वहीं तीन सुपर सेक्टर में प्रभारी निरीक्षक व सेक्टर में निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी 112 की सात पीआरवी की ड्यूटी रूट मैप बनाकर लगाई गई है। विभिन्न स्थानों पर अयोध्या जाने वाले श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए आठ भाषा वाले साइन बोर्ड जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए है। पूरी हाईवे की सुरक्षा एएसपी व सीओ समेत साढे़ पांच सौ पुलिस कर्मी संभालेंगे। चिंहित किए गए 20 स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 

शनिवार से सोमवार तक प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रित मेहमान ही रामपथ से जा सकेंगे। वहीं अन्य वाहनों के लिए हाईवे को बंद कर दिया गया है। हाइवे पर रोके गए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। चिन्हित किए गए छह स्थानों मोहम्मदपुर चौकी, रिट्ज रिसार्ट, अहमपुर पुलिस चौकी, दिलौना मोड सफदरंगज चौराहा व चाैपुला पर क्रेन व एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। प्राण- प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व सुविधा के लिए दो सीअो, नौ थाना प्रभारी, 11 निरीक्षक, 76 उप निरीक्षक,256 हेड़ कांस्टेबिल, 41 महिला आरक्षी, 38 होमगार्ड, दो यातायात के टीएसआई, 18 हेड़ कांस्टेबिल, आठ चीता मोबाइल, दो फायर बिग्रेड व सात पीआरवी की ड्यूटी लगाई गई है। 

20 से 22 रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर
- हैदरगढ़ बड़ा चौराहा से नई सड़क, असंद्रा, कोठी एवं भिटरिया की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे की ओर डायवर्ट किया गया है। 
- लखनऊ से अयोध्या की ओर आने वाले वाहन इंदिरा नहर पर बने रैंप से किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य की ओर भेजे जा रहे है।
- लखनऊ के इटौंजा से कुर्सी होते हुए किसान पथ पर आने वाले वाहन किसान पथ से ही सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वाचंल एक्सप्रेस- वे होते हुए भेजे जा रहे है। 
- लखनऊ से गोंडा, बहराईच, श्रावस्ती व बलरामपुर जाने वाले छोटे वाहन असैनी मोड से रामनगर तिराहा होते हुए मसौली, रामनगर के रास्ते निकाले जा रहे है। 
- लखनऊ से आने वाले चौपुला से बाएं मुड़कर रामनगर तिराहा,मसौली रामनगर होते हुए जा सकेंगे। वहीं सफदरगंज चौराहे से बदोसराय से मरकामऊ से चौकाघाट होते हुए भेजे जा रहे है। 
- दिलौना मोड से भिटरिया चौराहा होते हुए हैदरगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोडे़ जा रहे है। 
-जरवल रोड की ओर से रामनगर से बाराबंकी आने वाले वाहनों को रामनगर से ही सुढियामऊ, फतेहपुर होते हुए देवा से कुर्सी होते हुए लखनऊ निकाले जा रहे है।

ये भी पढ़ें -UP के बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पीपीपी मॉडल से कराएंगे अपग्रेड : दयाशंकर सिंह

संबंधित समाचार