हल्द्वानी: पति पर जहर देने, कनाडा में बेसहारा छोड़ने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर के आधार पर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड निवासी अनन्या ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, 29 मई 2020 को उसकी शादी रणजीत विहार लौहार रोड पंजाब निवासी संदीप सिंह पुत्र सुखबीर सिंह के साथ आर्यसमाज गाजियाबाद में हुई थी। दोनों नोएडा गौतमबुद्धनगर उप्र में रहने लगे।

आरोप है कि कुछ समय बाद संदीप उसे पीटने, पैसा की मांग करने लगा और न देने पर तलाक की धमकी देने लगा। दबाव में आकर अनन्या के मां-पिता ने करीब 6 लाख रुपये दे दिए, लेकिन व्यवहार नहीं बदला। अनन्या को खाने में जहर दे दिया गया। हालांकि उसकी जान बच गई। वर्ष 2021 में संदीप पढ़ाई के लिए कनाडा चला गया।

28 जनवरी 2023 को अनन्या भी वर्क परमिट पर कनाडा चली गई। संदीप ने वहां भी अनन्या का उत्पीड़न किया। मजबूर होतक उसे सेलटर होम में रहना पड़ा। 3 जून 2023 को वह आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा में नाना के घर आ गई। अब पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार