बरेली: ढोल नगाड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
काली देवी मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
बरेली, अमृत विचार। चाहबाई स्थित काली देवी मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर समिति की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। मंदिर में पं. अंजनी कुमार शुक्ला ने गणेश पूजन, पीठ पूजन, मूर्ति जलाधिवास, पीठ वेदियों की पूजा के साथ कलश यात्रा संपन्न कराई।
मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा अग्रसेन स्कूल, पटवा गली से होते हुए चाहबाई पहुंची। लोग धर्म ध्वजा लहराते हुए ढोल नगाड़ों के साथ आगे बढ़ रहे थे। 108 महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे। रीना जौहरी, शलिनी श्रीवास्तव, मीरा देवल, मिनी शर्मा, नूतन, शिखा, मंजू , सविता, मोना शर्मा, संगीता देवल, रिमझिम सक्सेना, मीनाक्षी शर्मा, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मनोज देवल, शिव मोहन, हिमांशु जौहरी, राजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- बरेली: भीषण ठंड के बीच खिली धूप से मिली राहत, पार्कों में फिर लौटी रौनक
