मुरादाबाद: अयोध्या फैसले को लेकर अलर्ट रहे अफसर, हुई चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन बुधवार को अलर्ट रहा। दिन निकलने के साथ ही सभी प्वाइंटों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई। हर संदिग्ध वाहन, खासतौर पर काली फिल्म चढ़ी कारों को चेक करने के आदेश दिए गए। निर्देश मिलते पुलिस कर्मियों ने सघन …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन बुधवार को अलर्ट रहा। दिन निकलने के साथ ही सभी प्वाइंटों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई। हर संदिग्ध वाहन, खासतौर पर काली फिल्म चढ़ी कारों को चेक करने के आदेश दिए गए। निर्देश मिलते पुलिस कर्मियों ने सघन चेकिंग शुरू कर दी।

वहीं डीएम-एसएसपी ने खुद कई प्वाइंटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था चेक की। वहीं आरोपियों के बरी होने के बाद थाना पुलिस के साथ ही एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया। ताकि इस मौके पर होने वाले खुशी या गम के कार्यक्रमों पर नजर रखी जा सके।

बाबरी विध्वंस के मामले में भाजपा के तमाम दिग्गजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। बुधवार का दिन फैसले के लिए मुकर्रर किया गया था। जिसको लेकर भाजपाइयों की भी धड़कनें बढ़ी हुई थी। हालांकि पुलिस-प्रशासन का पूरा फोकस इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाने में था। लिहाजा बुधवार को लाकड़ी फाजल, लोकोशेड, फव्वार चौक, पीलीकोठी, रेलवे स्टेशन, पीएसी तिराहे, कटघर और रामपुर दोराहे वाले महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई थी। वाहनों की चेकिंग के सख्त आदेश दिए गए थे।

दोपहर बाद फैसला आने के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह व एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी सड़क पर उतर आए। उन्होंने पीएसी, पीलीकोठी और फव्वारा चौक जाकर सुरक्षा व्यवस्था चेक की। खासतौर पर फैसले के बाद अतिसंवेदनशील क्षेत्र जैसे सम्भल गेट, नवाबपुरा, ईदगाह के आसपास का इलाका और नागफनी क्षेत्र में पुलिस के साथ ही एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया। अफसरों को आशंका थी कि फैसले के बाद कहीं जश्न या विरोध प्रदर्शन को लेकर लोग सड़क पर आ सकते हैं। चूंकि रामजन्म भूमि के शिलान्यास के वक्त पूरे जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। हालांकि देर रात तक कहीं से भी अनहोनी की सूचना न आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार