Banda News: राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग सब जूनियर वर्ग में दिल्ली विजेता, हरियाणा रहा उप विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग सब जूनियर वर्ग में दिल्ली विजेता।

बांदा में चार दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन खो-खो लीग सब जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में दिल्ली ने हरियाणा को पराजित करते हुए विजेता कप पर कब्जा जमाया।

बांदा, अमृत विचार। चार दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन खो-खो लीग सब जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में दिल्ली ने हरियाणा को पराजित करते हुए विजेता कप पर कब्जा जमाया। जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया। आयोजकों ने विजेता और उप विजेता टीमों और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

अतर्रा कस्बा स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में चार दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन खो-खो लीग में 12 राज्यों की टीमों की महिला खिलाड़ियों ने भागदारी करते हुए अपना दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, अखिल भारतीय खो-खो संघ महासचिव महेंद्र सिंह त्यागी और स्कूल चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मैच का शुभारंभ किया।

चैपिंयनशिप 1

सब जूनियर महिला खो-खो लीग का फाइनल दिल्ली और हरियाणा टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हरियाणा को पराजित करते हुए विजेता कप पर कब्जा जमाया। हरियाणा टीम उप विजेता रही। जबकि तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों ने हासिल किया। उधर, सीनियर वर्ग के पहले मैच में मध्य भारत टीम ने राजस्थान को शिकस्त दी। दूसरा मैच में हरियाणा टीम ने एकतरफा मुकाबले में मध्य प्रदेश को 56 अंकों से हराया। तीसरे मैच में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 40 अंकों से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

चौथे मैच में राजस्थान ने 18 अंकों से उत्तराखंड टीम को पराजित किया। पांचवें मैच में हरियाणा ने मध्य भारत टीम पर 64 अंकों की जीत हासिल की। इस मौके पर सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी (विदित), भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी डायरेक्टर अंकित कुशवाहा, तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य प्रीती, डायरेक्टर आरके वर्मा, डायरेक्टर संध्या कुशवाहा, रविकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी, नवनीत वर्मा, रविंद्र गुर्जर, राधेश्याम यादव, गौरव चतुर्वेदी, विनय सिंह आदि रहे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं… रामलला मंदिर से निकली सनातन यात्रा, द ग्रेट खली हुए शामिल

 

 

संबंधित समाचार