पीलीभीत: ये कैसा समाधान! बढ़ रही सर्दी, 57 से घटकर 18 हो गए अलाव स्थान

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

 बरखेड़ा, अमृत विचार:  नगर पंचायत बरखेड़ा के सभासदों की ओर से भाजपा विधायक से की गई शिकायत के बाद एसडीएम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मगर इसके बाद अलाव को लेकर की गई शिकायत का अनूठा समाधान हो सका है।

एक तरफ सर्दी का कहर बढ़ रहा है और नगर पंचायत की ओर से अलाव स्थान की संख्या ही घटा दी गई है। पहले 57 स्थान पर अलाव जलवाए जा रहे थे जाकि अब तीन दिन से 18 ही रह गए हैं। फिलहाल नगर पंचायत के जिम्मेदारों का तर्क है कि अधिक स्थान होने की वजह से हो रही अव्यवस्था को देखते हुए अब सार्वजनिक स्थानों को ही अलाव के लिए चिन्हित किया गया है। बाकी प्वाइंट कैंसिल कर दिए गए हैं।

बता दें कि भाजपा के बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्ता नंद 14 जनवरी को सिद्धबाबा स्थान पर साफ सफाई करने पहुंचे थे। इस दौरान सभासद मोहम्मद इमरान, कमरुल हसन, मोहम्मद इलियास, नफीस अहमद, प्रवेश कुमार जोशी, आनंदी देवी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण, तारावती के प्रतिनिधि श्रीपाल, प्रेम देवी के प्रतिनिधि नरेश मौर्य, उर्मिला देवी के प्रतिनिधि राधेश्याम आदि ने विधायक से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी में शीतलहर के चलते नगर में की गई अलाव व्यवस्था को औपचारिक बताया था। कहा था कि नगर में जो अलाव जलाए जा रहे हैं उनमें मात्र थोड़ी सी वैगास व दो लकड़ी ही लगवाई जा रही हैं। भीड़ वाले इलाकों में अलाव न जलवाए जाने पर भी नाराजगी जताई थी। विधायक ने एसडीएम बीसलपुर को समाधान कराने के निर्देश दिए थे। दूसरे दिन एसडीएम बीसलपुर महिपाल सिंह नगर पंचायत बरखेड़ा पहुंचे थे। उन्होंने गोशाला की जगह को भी देखा था। इसके बाद शिकायतों के समाधान को लेकर तो तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी। मगर अलाव स्थान जरूर कम हो गए हैं। जबकि शीतलहर का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

पहले इन 57 स्थानों पर लग रहे थे अलाव
टंकी के गेट पर, अमित गंगवार की गली के सामने, स्टेशन, वार्ड नंबर चार होली स्थान, वार्ड नंबर चार मुरारी की दुकान, ख् वाउर्नंबर चार सभासद के घर के सामने, वार्ड नंबर चार वेद प्रकाश कारीगर के घर पास, बालाजी मंदिर के  सामने, चेयरमैन के आवास के पास, जियोकेयर राकेश बैग वालों के बराबर, वार्ड नंबर आठ रामकिशन के घर के सामने, वार्ड नंबर आठलियाकत के घर के बरबर, वार्ड नंबर आठ बच्चू लाल के घर के पास, प्रदीप सक्सेना के पास,

अचल गंगवार की दुकान के सामने वार्ड नंबर 10, जगजीवन भारती के यहां, जिला सहकारी समिति, दौलतपुर तिराहा, वार्ड नंबर छह बजाज वाली गली, वार्ड नंबर छह लाल  सिंह के यादव के मकान के पास, गाजीपुर मोड़ पर, वार्ड नंबर नौ मंदिर के पास, वार्ड नंबर नौ निसार के आवास के पास, वार्ड नंबर नौ सभासद के घर के पास, अमित गंगवार की दुकान के सामने, मनोज मेडिकल के सामने, वार्ड नंबर पांच में असलम के मकान के पास, वार्ड नंबर पांच शिव मंदिर, जामा मस्जिद के सामने, थाना बरखेड़ा, पुरानी बाजार वार्ड नंबर पांच,

पुरानी बाजार पार्क वार्ड नंबर तीन, रुप कियाोर की दुकान के पास वार्ड नंबर तीन, हरिओम मौर्य कुआ के पास वार्ड तीन, वार्ड नंबर दो  सभासद के मकान के पास, चवार्ड नंबर दो खेमकरन चौधरी के मकान के पास, वार्ड नंबर सात पोस्टमैन के घर के पास, सेवाराम प्रजापति के मकान के पास, श्रीपाल और सत्यपाल के मकान के पास, सिद्धबाबा स्थल, वेदपाल तिवारी के सामने, वार्ड नंबर एक गोपी कॉलोनी में दो, रैन बसेरा, वार्ड नंबर एक स्टेशन बड़े पीपल के पास, वार्ड नौ, सात, आठ, छह, वार्ड एक मिठाई की दुकान, वार्ड दो में मंदिर, वार्ड छह नूरी मस्जिद, वार्ड एक में दो अन्य।

अब इन 18 स्थानों पर लगता है अलाव
अमित गंगवार की गली के सामने, स्टेशन, बालाजी मंदिर, चेयरमैन आवास, ताजिया मैदान, अचल गंगवार के पास, जगजीवन राम भारती, दौलतपुर तिराहा, नूरी मस्जिद, गाजीपुर मोड़, असलम कोटेदार, शिव मंदिर, जामा मस्जिद, थाना बरखेड़ा, रैन बसेरा, अस्पताल, दीनदयाल की आढ़त के पास, सिद्ध बाबा स्थल।

पहले गलियों के भीतर भी अलाव लगाए जा रहे थे। इसे लेकर अन्य लोग भी अपने घरों के आगे अलाव लगवाने की मांग करने लगे, जोकि संभव नहीं। इसे लेकर अव्यवस्था होने लगी थी। ऐसे में अब सार्वजनिक और जरूरतमंद स्थानों पर ही पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था करते हुए अलाव जलवाए जा रहे हैं।  इसका लाभ जरूरतमंदों को सीधे मिल रहा है--- श्याम बिहारी भोजवाल, चेयरमैन नगर पंचायत बरखेड़ा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बाग कटान मामले में अब लपेटे में आए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार