माघ मेला: तंबुओं में रहने वाले पांच हजार लोग ठंड से बीमार, व्यवस्था नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


प्रयागराज। अमृत विचार: इन दिनों प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और शीतलहर बह रही है। माघ मेला में रहने वाले ठंड से ठिठूर रहे है। ठंड के प्रकोप से मेले में 5 हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गये है। जिन्हें  माघ मेला क्षेत्र में बनाये गए अस्थाई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

संगम नगरी प्रयागराज में लगातार ठंड का कहर जारी है। ठंड से लगातार लोग बीमार पड़ रहे है। वहीं माघ मेले मे तंबुओं के शहर मे एक माह रहकर बसेरा करने वाले ठंड की चपेट में आने से बीमार हो गये है। इस समय मरीजों की संख्या लगभग पांच हजार बताया जा रहा है। 13 जनवरी से शुरु हुए इस मेले में लगातारा लोग बीमार हो रहे है। ठंड से बचाव के लिए मेला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

मेले में दो अस्थाई अस्पताल और 10 मेडिकल सेंटर बनाये गये है। जहां सिर्फ मामूली दवाए मिलती है। मेले में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है। जिनकी संख्या लगभग 75 के पार है। वही करीब 6 लोगों को सीरियस होने पर शहर के अस्पताल में भेजा गया है। अभी भी काफी संख्या में लोग मेले के अस्थाई अस्पताल में भर्ती है। मेले में बनाये गये बीस बीस बेड के अस्पताल में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। मेले का पूरा अस्पताल मरीजों से पटा हुआ है। इलाज के लिए भरपूर दवाइयां और बेहतर डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं है। 

कोट..........

" माघ मेले में बीस बीस बेड के दो अस्पताल बनाये गये है। साग ही 10 फर्स्ट एड मेडिकल सेंटर बनाये गये है। बीमार लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दो अस्पताल ऐसे भी है जहां आइसीयू की भी सुविधा है। मरीजों को गंगा और त्रिवेणी अस्पताल में रेपर कर इलाज किया जा रहा है। साथ ही सभी को ठंड से बचने की सलाह भी दी जा रही है"

आशू पाण्डेय, सीएमओ, प्रयागराज 

86 रुपये प्रति ली. पेट्रोल और 80 रुपये ली. डीजल देने की तैयारी, जानिए दाम कम होने का कारण ,आज की ये है कीमत

संबंधित समाचार