लखनऊ के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बिटिया की फर्राटेदार पढ़ाई देख केन्द्रीय मंत्री हुए हैरान, CM योगी के सामने मंच पर की प्रशंसा
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को देखने से पता चलता है कि काफी हद तक शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर शिक्षकों की ओर से जिस तरह से बच्चों में शैक्षिक माहौल में सुधार दिखा है उससे आने वाले दिनो में निपुण भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नहीं आयेगी। लखनऊ के सरोजनी नगर ब्लाक के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली बच्ची से जब सीएम योगी ने वाक्यों को पढ़ने के लिए कहा तो वह फर्राटेदार लय में तेजी से पढ़ती चली गई। यहीं नहीं अंग्रेजी के 10 तक अंकों का भी अनुवाद किया। इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।
दरअसल केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हाल ही में लोकभवन में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे। जहां बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश सहित लखनऊ के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले कई शिक्षकों को भी बुलाया गया। इस दौरान कक्षा तीन में पढ़ने वाली स्नेहा नाम की बच्ची की पढ़ाई देखकर मुख्यमंत्री योगी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी हैरान रह गये। इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने मंच से संबोाधित करते हुए कहा कि एक बच्ची जो कि कक्षा तीन की छात्रा है उसकी महज उम्र 8 से 9 साल होगी। वह पढ़ने में जब इतना तेज है तो मुझे लगता है कि पीएम मोदी का सपना साकार हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होने के साथ पीएम मोदी ने जो विकसित भारत के लिए समय निर्धारित किया है वह समय से पहले ही पूरा हो जायेगा इसमें शिक्षकों की भूमिका अहम होगी।
कक्षा तीन की छात्रा है स्नेहा, पिता हैं किसान
लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भदोई में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा स्नेहा की प्रशंसा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की थी। स्नेहा ने जहां मुख्यमंत्री के सामने फर्राटे से सभी वाक्य पढ़े वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी शब्दों में लिखे 10 अंकों को भी हिंदी में ट्रांसलेट किया था। बच्ची की शैक्षिक गुणवत्ता को देखकर केन्द्रीय मंत्री उसकी प्रंशसा करने से खुद को रोक नहीं पाये। बता दें कि स्नेहा की पिता सरवन कुमार पेशे से एक किसान हैं। वहीं मां गृहणी हैं।
लखनऊ के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बिटिया की फर्राटेदार पढ़ाई देखकर केन्द्रीय मंत्री रह गये हैरान, सीएम योगी के सामने मंच पर की प्रशंसा pic.twitter.com/ppKTltjvEK
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 21, 2024
अपने सहपाठियों की भी मदद करती है स्नेहा
छात्रा स्नेहा की सहायक अध्यापिका खुशबू गुप्ता ने बताया कि स्नेहा अपनी कक्षा की सबसे अच्छी बच्ची है और पढ़ने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। वो अपने सहपाठियों की भी हर तरह से मदद करती है। पढ़ाई के साथ साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भी उसकी काफी रुचि रहती है। उन्होंने कहा कि ब्लाक में एसआरजी प्रीति सिंह का भी बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने में काफी सहयोग रहता है।
कोट..........
ब्लाक के बच्चे काफी पढ़ने में तेज हैं। प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की मॉनीटरिंग शिक्षकों की ओर से की जाती है। जो बच्चे विद्यालय नहीं आ पाते हैं उनको भी शिक्षक विद्यालय तक जोड़े रहते हैं। शिक्षकों के निरंतर प्रयास का फल है कि स्नेहा जैसे बच्चे पढ़ाई में आगे निकल रहे हैं। स्नेहा ने सरकारी स्कूलों का केन्द्रीय शिक्षा मंत्री सामने मान बढ़ाया है। बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर स्कूल की कक्षा में एक बच्चे को निपुण एंबेस्डर भी बनाया गया है। स्नेहा वह आगे भी इसी तरह से पढ़ाई करती है मेरी शुभकामनायें।
आरपी सिंह यादव खंड शिक्षा अधिकारी सरोजनीनगर ब्लाक लखनऊ
ये भी पढ़े:- RTE Admission 2024 : आज से कीजिए आवेदन, शुरू हुआ पोर्टल, जानिए कैसे होंगे एडमिशन और क्या है प्रक्रिया
