मुरादाबाद : पुलिस की सक्रियता से ऋषिकेश के उम्मेद सिंह को मिला बैग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश उत्तराखंड के उम्मेद सिंह को उनका खोया बैग सुरक्षित खोजकर सौंपते काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी इंचार्ज ओम शुक्ल

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर से शनिवार शाम को ऋषिकेश उत्तराखंड लौटते समय उम्मेद सिंह पुत्र रत्न सिंह का बैग ऑटो में ही छूट गया और ऑटो वाला उन्हें उतारकर मौके से निकल चुका था। कुछ देर बाद जब उन्हें बैग नहीं दिखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर-उधर काफी तलाश के बाद भी जब उन्हें बैग का पता नहीं चला तो वह कटघर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी काशीपुर तिराहा पर जाकर सूचना दी।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह बुद्ध बाजार से रामपुर दोराहे तक के लिए ऑटो में बैठे थे। रामपुर दोराहे पर ऑटो को छोड़कर काशीपुर जाने वाली बस में सवार हो रहे थे। तभी देखा कि उनका लाल रंग का बड़ा बैग गायब है। इसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं रुपये थे, वह बैग ऑटो में ही छूट गया है। उम्मेद सिंह को आटो व उसका नंबर भी नहीं मालूम था। ऐसे में वह और परेशान थे। फिर वह काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों को उन्होंने पूरी घटना बताई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ओम शुक्ल ने तुरंत आटो स्टैंड पर गए और सभी आटो चालकों को लाल बैग के बारे में जानकारी दी। कहा भी कि जिस ऑटो वाले पास लावारिस लाल बैग है, वह चौकी पर पहुंचा दे। ऑटो चालकों ने भी अपने साथियों के बीच पुलिस के मैसेज को प्रसारित किर दिया। फिर कुछ ही देर में हनुमान मूर्ति तिराहे पर मौजूद संबंधित ऑटो चालक को सूचना मिली कि लावारिस लाल बैग को पुलिस तलाश रही है तो वह बैग को लेकर पुलिस चौकी पर आया। इस तरह पुलिस की सक्रियता से उम्मेद सिंह काे उनका बैग वापस मिल गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आठ सशस्त्र बदमाशों ने दो घरों को लूटा, दो भाइयों को मारी गोली...दगा दे गया 112 नंबर

संबंधित समाचार