Ayodhya Ram Mandir: हाईअलर्ट पर सेंट्रल स्टेशन, आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर की चेकिंग
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंट्रल स्टेशन हाईअलर्ट पर है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंट्रल स्टेशन हाईअलर्ट पर है। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा को लेकर यात्रियों से बातचीत की। आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर चेकिंग की।
कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंट्रल स्टेशन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। रेलवे पुलिस को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको लेकर आरपीएफ, जीआरपी ने डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन के हर प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पहुंचकर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की।
22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा के वृहद कार्यक्रम को लेकर सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी, अनवरगंज, पनकी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने स्टेशनों की सुरक्षा खंगाली। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार भी भारी फोर्स के साथ स्टेशन पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण कर यात्रियों से बात करके टोह ली।
आरपीएफ प्रभारी कानपुर सेंट्रल, जीएमसी प्रभारी सुरुचि शर्मा, अनवरगंज प्रभारी ओमप्रकाश, पनकी आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव ने जीआरपी के साथ डॉग स्क्वाड की टीम लेकर चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान सुरक्षा बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों, फुटओवर ब्रिज, सुरंग रास्तों और सिटी व कैंट साइड सरकुलेटिंग एरिया में आरपीएफ प्रभारी डीपी सिंह और जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह की अगुवाई में तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि हेल्पलाइन नंबर 139 पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सूचना दें।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: Kanpur के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में बढ़ी चौकसी, मिलेट्री इंटेलीजेंस अलर्ट
