बरेली: रामदूत शोभायात्रा से राममय हुआ नाथ नगरी, झांकियों ने मोहा मन... जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य रामदूत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान श्री राम, माता सीता, श्री लक्षण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा अर्चना की। उसके बाद यात्रा को रवाना किया।

WhatsApp Image 2024-01-21 at 1.51.16 PM

भगवान श्री रामदूत शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर इसका हिस्सा बने। इस दौरान शोभायात्रा में भगवान श्री राम की पताका लोगों के हाथ में थी। बरेली शीतलहरी नहीं राम लहर हो गया। अयोध्या सा नजारा नजर आ रहा था। रामदूत शोभायात्रा अपने मार्ग बरेली कॉलेज के आनंद आश्रम गेट से शुरू होकर गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, पटेल चौक, हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली कॉलेज सिकलापुर रोड, कालीबाड़ी होते हुए बरेली कॉलेज आना आश्रम गेट पर संपन्न होगी। 

WhatsApp Image 2024-01-21 at 1.51.15 PM

यात्रा में श्री राम की मनमोहक झांकियां, भजनों पर झूमते श्रद्धालु, शोभा यात्रा शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सभी तरफ भगवान श्री राम, हनुमान के जयकारे गूंज रहे थे।

23

जगह-जगह हुआ श्री राम दूतयात्रा का स्वागत
भगवान श्री राम की रामदूत शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। केसरिया रंग में सभी भजनों की धुन पर घूम रहे थे, जहां भी यात्रा जा रही थी, फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया जा रहा था।

+62656

यह भी पढ़ें- बरेली: पुआल न देने पर मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटा, एक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार