मुरादाबाद: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नौकरी दिलवाने के बहाने महिला ने एक युवती को अपने घर बुलाया। जहां पर महिला के भाई और दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर लोग आए तो आरोपियों ने धमकाते हुए भगा दिया। कटघर थाने में भाई-बहन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नौकरी दिलवाने के बहाने महिला ने एक युवती को अपने घर बुलाया। जहां पर महिला के भाई और दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर लोग आए तो आरोपियों ने धमकाते हुए भगा दिया। कटघर थाने में भाई-बहन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कटघर थाना क्षेत्र के छोटी मंडी पर रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि आर्थिक तंगी होने के कारण वह नौकरी तलाश कर रही थी। इस बीच मदुआपुरा छोटी मंडी निवासी पूजा दिवाकर के संपर्क में आई। पूजा ने कहा कि वह दवा बिकवाने का काम दिलवा सकती है। युवती के अनुसार उसने हामी भर दी तो महिला ने उसे दस दिन पहले अपने घर पर बुलाया। बताते हैं कि वहां पर महिला का भाई शिवम और दो अन्य लोग मौजूद थे।

युवती के अनुसार युवकों को देखकर जब उसने जाने का प्रयास किया तो महिला ने समझाया कि काम के संबंध में यही लोग जानकारी देंगे। आरोप है कि इसके बाद वह कमरे में ले गई, जहां पर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर कुछ लोग आ गए और किसी तरह से बचाया। युवती के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएपी के आदेश पर आरोपी पूजा, उसके भाई शिवम समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार