बरेली: साधारण नहीं है ये सिक्का और थाली, राम ने कई सालों से संभालकर रखीं अनमोल चीजें, जानिए खासियत
बरेली, अमृत विचार। नाना द्वारा 14 साल की उम्र में दिया गया राम दरबार सिक्के को रामपुर गार्डन निवासी व्यापारी राम ने बहुत ही सजो कर रखा है। शायद जब उन्हें यह सिक्का उनके नाना ने दिया था, तब उन्हें इस सिक्के की कीमत नहीं पता थी। यह सिक्का 284 साल साल पुराना बताया जा रहा है।
रामपुर गार्डन निवासी रजाई वालों के नाम से मशहूर व्यापारी राम गुप्ता ने बताया कि जब वह 14 साल के थे ,तब आगरा के जलसर में अपने नाना शिव प्रसाद गुप्ता के पास जाते थे, तब उन्होंने उन्हें गुल्लक में एक सिक्का दिखाया था और यह सिक्का उनके रूपों को कम नहीं होने देता है। उनके नाना ने उन्हें सिक्का भेंट में दे दिया। तब से वह इस सिक्के को अपने पास रखे हुए हैं, सिक्के में भगवान श्री राम का दरबार बना हुआ है। दूसरी तरफ से सन 1740 पड़ी हुई है।
इस अनमोल सिक्के को राम गुप्ता अपने मंदिर में रखते हैं, इसके साथ ही उनके पास तांबे की डेढ़ सौ साल पुरानी थाली है। इस थाली की खासियत है कि थाली में नवग्रह बने हुए हैं। वह इन दोनों अनमोल चीजों को बहुत ही सहज करके रखते हैं
यह भी पढ़ें- बरेली: रामदूत शोभायात्रा से राममय हुआ नाथ नगरी, झांकियों ने मोहा मन... जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
