Video : मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन और क्रिकेटर अनिल कुंबले पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट ,अयोध्या के लिये होंगे रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर शंकर महादेवन अपने परिवार के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुँच गए हैं। यहाँ से वो अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। मीडिया से उन्होंने कहा कि ये बेहद खुसी का पल है और वो सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें इस समारोह में शामिल होने का मौका मिला। शंकर महादेवन के आलावा देश के मशहूर क्रिकेटर अनिल कुंबले भी श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। जहाँ से वो अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"


ये भी पढ़ें -Video : London में भी राम नाम की गूंज, विदेशी मेहमान बोले - अयोध्या धाम आना हमारा परम सौभाग्य

संबंधित समाचार