प्रयागराज: छात्राओं ने रंगोली में उतारी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आकृति
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच प्रयाग महानगर के कार्यकर्ता माघ मेले में विहिप शिविर के पंडाल में रंगों द्वारा श्रीराम और राममंदिर की आकृति रहे रहे हैं। उनकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस विशाल रंगोली को तैयार करने का जिम्मा उठाया गया है।
अभाविप काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष मिश्र ने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एबीवीपी के कार्यकर्ता इस रंगोली को तैयार करने में लगे हैं। जो रविवार को पूरी हो जाएगी। 22 जनवरी को प्रदर्शनी के माध्यम से इसे दर्शाया जाएगा। इसमें कुल 40 विद्यार्थी लगे हुए हैं, जिसमें 30 छात्राएं तथा 10 छात्र शामिल हैं।

इस रंगोली को माघ मेला स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली 30×50 फीट की होगी। इसे इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कार्यकर्ताओं ने आवेदन भी किया है। एबीवीपी का कहना है कि श्री राम एवं राम-मंदिर की इससे बड़ी रंगोली विश्व में नहीं बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: रामोत्सव : प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद
