प्रयागराज: अमृत विचार की खबर का हुआ बड़ा असर!, प्रशासन ने बीमार पांच हजार मरीजों का शुरू कराया बेहतर इलाज
प्रयागराज। प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से माघ मेले में लगभग पांच हजार लोगों के बीमार होने की खबर को अमृत विचार ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद सीएमओ प्रयागराज और माघ मेला अधिकारी ने मेले के अस्पताल में मरीजों को बेहतर व्यवस्था देने का निर्देश जारी किया है। मेला अस्पताल में अब मरीजों की हालत में काफी सुधार हुआ है।
बता दें कि माघ मेले में रहने वाले लोग ठंड से ठिठूर रहे हैं। ठंड के प्रकोप से मेले में 5 हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गये हैं जिन्हें माघ मेला क्षेत्र में बनाये गए अस्थाई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। लोगों के बीमार होने की खबर को अमृत विचार ने प्रमुखता से उजागर किया था। जिसके बाद हरकत में आये मेला अधिकारी दयानंद और सीएमओ आशू पाण्डेय ने मेले में बनाये गये अस्थाई अस्पतालों में मरीजों को बेहतर व्यवस्था और दवाइयां देने का निर्देश रविवार को दिया है।
मालूम हो कि माघ मेले में तंबुओं के शहर में एक माह रहकर बसेरा करने वाले ठंड की चपेट में आने से बीमार हो गये हैं। इस समय मरीजों की संख्या लगभग पांच हजार पहुंच गई है। हालांकि यहा चिंताजनक बात यह रही कि मेला प्रशासन ने ठंड से बचाव के इंतजाम खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू कराए हैं।
मेले में बने दो अस्थाई अस्पताल और 10 मेडिकल सेंटरों में बेहतर दवाइयों को मंगाकर देने को कहा गया है। फिलहाल अब कुछ लोगों को राहत मिलने के बाद उन्हें भेज दिया गया है, लेकिन अभी भी काफी संख्या में लोग मेले के अस्थाई अस्पताल में भर्ती हैं।

माघ मेले में लोगों के बीमार होने के बाद सभी को इलाज के लिए मेले के अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। कुछ लोगों को रिलीफ मिलने के बाद उन्हें भेज दिया गया है। बाकी अभी भी अधिकतर लोग भर्ती है। उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। सभी को ठंड से बचने की सलाह भी दी जा रही है।
आशू पाण्डेय, सीएमओ, प्रयागराज
यह भी पढ़ें: बहराइच: मेरी आंखों में देख कन्हैया, आंसू में श्याम लिखा है...
