बहराइच: मेरी आंखों में देख कन्हैया, आंसू में श्याम लिखा है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देर रात तक चलता रहा श्याम भजन, नाचते गाते रहे श्याम भक्त

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। नगर में स्थापित खाटू श्याम मंदिर में भव्य श्याम भजन का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा भजन सुनते ही श्रद्धालु झूम उठे। जरवल नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थापित खाटू श्याम मंदिर में शनिवार की शाम को भव्य श्याम भजन का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा भजन सुनते ही श्रद्धालु झूम उठे। श्याम भजन गायक आदर्श आदर्श कुमार एवं दीपिका मिश्रा गोंडा ने श्याम भजन प्रस्तुत किया।

आया हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, चस्का एक तेरी यारी का, मैं लाडला खाटू वाले का, हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको पुकारा सांवरे, दिल पर श्याम लिखा है मेरे आंखों में देख कन्हैया आंसू में श्याम लिखा है, मैंने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में बस मोहर लगा दो अपनी खड़ा तेरे दरबार में, तेरे द्वारे आया मैं बाबा तेरे शरण में आया मैं बाबा मेरी बात रखना मेरी लाज रखना मेरी लाज रखना, बता दो सांवरे मुझको यूं कब तक तुम रुलाओगे कि साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा इन श्याम भजनों से  श्याम भक्त झूम उठे।

इस मौके पर सचिन गर्ग, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रवेश कुमार अग्रवाल, अमन अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विजय सराफा, मोहित अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, दिव्यांश, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर डॉ दीपक, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, अस्मित रस्तोगी, लकी सोनी सहित महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Untitled-36 copy

यह भी पढ़ें: PHOTOS : राम भक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगाई झाड़ू, बोलीं- आओ मेरे राम!

संबंधित समाचार