मुरादाबाद: पिकअप और टेंपो में भ‍िड़ंत, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिलारी/मुरादाबाद। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गुरुवार की तड़के टेंपो-पिकअप की भिड़ंत  हो गई। जिसमें तीन मजदूर व टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए …

डिलारी/मुरादाबाद। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गुरुवार की तड़के टेंपो-पिकअप की भिड़ंत  हो गई। जिसमें तीन मजदूर व टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति हो गई।

गुरुवार की तड़के मध्य प्रदेश के जिला मुरैना तहसील बानमोर निवासी बलराम (45)श्रीवास्तव पुत्र सूबेदार श्रीवास्तव, जिला सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ निवासी घनश्याम (23) पुत्र रामवृक्ष, सिद्धार्थनगर की तहसील शोहरतगढ़ थाना चिड़ैया के गांव पकड़ी निवासी दुर्गेश पुत्र राजेंद्र प्रसाद व राजेश पुत्र बब्लू और ठाकुराद्वारा के गांव गोदावाला निवासी नाजिम पुत्र मुनाजिर मुरादाबाद से टेंपो में सवार होकर काशीपुर महुआखेड़ा गंज स्थित टायर ट्यूब की फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। टेंपो मुरादाबाद के थाना कटघर के गोविंदपुर निवासी ओमवीर पुत्र प्यारे गिरी चला रहा था। चौकी जलालपुर के पास मेन रोड पर गांव फरीदपुर हाजी के सामाने टेंपो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहन पलट गए।

हादसे में वाहनों के नीचे दबकर टेंपो चालक ओमवीर, सिद्धार्थनगर के गांव पकड़ी निवासी दुर्गेश, राजेश और ठाकुरद्वारा निवासी नाजिम की मौके पर मौत हो गई। जबकि मध्यप्रदेश के जिला मुरैना की तहसील बानमोर निवासी बलराम श्रीवास्तव व सिद्धार्थनगर निवासी घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया की घायल घनश्याम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

 

 

संबंधित समाचार