Ayodhya Ram Mandir: सचल सुंदरकांड के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा, राममय हुआ माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सचल सुंदरकांड के साथ भव्य शोभायात्रा निकली।

उन्नाव में सचल सुंदरकांड के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। इस दौरान शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। प्रभु श्री राम की महाआरती के साथ खिचड़ी वितरण हुआ।

उन्नाव, अमृत विचार। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुये रविवार को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समारोह समिति गंगाघाट की ओर से राजधानी मार्ग पर शोभा यात्रा निकाली गई। जहां जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

इसके साथ ही सचल सुंदरकांड होने से आने जाने वाले लोग जय श्री राम के जयघोष लगाते दिखायी पड़े। जिससे माहौल राममय हो गया। वहीं महावीर मंदिर के पास महाआरती के साथ ही खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्नाव (9)

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समारोह समिति गंगाघाट की ओर रविवार को गाजे बाजे के साथ सुबह बारह बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जहां महावीर मंदिर के बाहर भव्य श्रंगार किया गया। शोभा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना हुयी। शोभा यात्रा राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन महावीर मंदिर से शुरू होकर कोतवाली गंगाघाट, प्राचीन दुर्ग़ा मंदिर राजधानी मार्ग होते हुये मरहला चौराहे पर पहुंची।

जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सचल सुंदरकांड में भजन गायकों ने प्रभु के एक से बढ़कर एक भजन गाये। जिस पर फोरलेन से आने जाने वाले लोग भी जय श्री राम के जयघोष लगाते दिखायी पड़े। इसके साथ ही झांकियां भी प्रस्तुत की गयी। जिसके बाद शोभा यात्रा का महावीर मंदिर में समापन किया गया।

उन्नाव 1 (3)

पदाधिकारियों ने प्रभु श्री राम की महाआरती का आयोजन किया। जिसके बाद खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आने जाने वाले लोगों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर मनोज सिंह सेंगर, वासुदेव गुप्ता, दुर्गा तिवारी, शिवेंद्र सिंह बघेल, देवी प्रसाद कुशवाहा, अमरेन्द्र गुप्ता, अंकित कुशवाहा, योगेश मिश्रा, हरी शुक्ला, अनुज तिवारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir 2024: उन्नाव में एक ऐसा मंदिर... मां सीता के साथ प्रभु राम नहीं लव-कुश हैं विराजमान

 

संबंधित समाचार