Ayodhya Ram Mandir: भगवामय हुआ नगर, ढोल-नगाड़ों के साथ गूँजा जय श्री राम का नारा, 51 हजार से अधिक दिए किए वितरित
उन्नाव में भगवामय हुआ नगर।
उन्नाव में श्री रामलला के अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्नाव नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा (भानू ) के नेतृत्व में रविवार श्री राम ज्योति वितरण, ध्वज वितरण व जन जागरण यात्रा निकाली गयी।
उन्नाव, अमृत विचार। श्री रामलला के अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्नाव नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा (भानू ) के नेतृत्व में रविवार श्री राम ज्योति वितरण, ध्वज वितरण व जन जागरण यात्रा निकाली गयी। जिसमे समूचा नगर भगवामय व जय श्री राम ने नारों से गुंजायमान हुआ।
इस दौरान नगर वासियों को 51 हजार से अधिक मिट्टी के दिए वितरित किये गये। इस दौरान आम जनमानस से पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने अपील करते हुये कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इसे भव्य दीपोत्सव के रूप में मनाये। इसके साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घर-घर भगवा फहराने का निवेदन किया।

रविवार को जन जागरण यात्रा डीजे बैंड ढोल नगाड़ों के साथ नगर के गांधी नगर तिराहे से शुरू होकर शहर के छोटा चौराहा ,बड़ा चौराहा से होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। जन जागरण यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान राम नाम के जयकारों से सारा नगर गूंज उठा। जिससे शहरवासी भी काफी उत्साहित नजर आये। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल जी,भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, एमएलसी विधायक राम चंद्र प्रधान, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति आनन्द अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित , इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन आशादीन तिवारी , वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट ओ.पी तिवारी , कुलदीप सिंह , भाजपा के समस्त पदाधिकारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: सचल सुंदरकांड के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा, राममय हुआ माहौल
