लखीमपुर खीरी: जिले भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खासा उत्साह, हर ओर रामधुन
मुड़िया मंहत समेत अन्य श्रीराम मंदिरों में हो रहा रामचरित मानस का पाठ
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा जिला राममय हो गया है। हर तरफ उल्लास और उमंग है। शहर के प्रमुख मुड़िया महंत मंदिर के साथ ही अन्य रामजानकी मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह परिवार के साथ मुड़िया महंत मंदिर पहुंचे और वह पत्नी के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। संदिर की सवर्राकार एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने भी पूजा-अर्चना कर परिवार और जिले की खुशहाली की कामना की। प्रशासन के तत्वावधान में जिलेभर में जगह-जगह भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं।
रविवार को शहर के प्रमुख मुड़िया महंत मंदिर में रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी पत्नी जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह के साथ मुडिया-महंत मंदिर मिश्राना पहुंची। रामचरितमानस अखंड पाठ में शामिल होकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान डीएम को राजगोपाल मन्दिर ट्रस्ट श्री अयोध्या जी, लखीमपुर-खीरी अधिकृत प्राधिकारी (रिसीवर) एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने आयोजन के संबंध में जरूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने पर कन्या भोज कराते हुए लोगों को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इसके उपरांत डीएम और उनकी पत्नी जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर के दर्शन करते हुए जिले की खुशहाली की कामना की। इसके बाद डीएम सीएमओ आवास पर आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीडीओ सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना परिसर के देवी मंदिर में रामचरित मानस शुरू
पसगवां अमृत विचार। अयोध्या में भव्य दिव्य राम जन्म भूमि में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में थाना परिसर के देवी मंदिर में रामचरित मानस का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य यजमान थानाध्यक्ष दीपक राठौर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की । यह जानकारी मंदिर के पुजारी रावेंद्र तिवारी ने दी । रामचरित मानस का पाठ का सस्वर वाचन श्रृद्धालुओं ने शुरू कर दिया है। समापन सोमवार को होगा ।
उधर यहां के राम-जानकी मंदिर में सफाई और सजावट हो रही है। इसमें मोहित मिश्रा,दीपक शुक्ला, आशीष शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि राहुल गुप्ता सोनू आदि शामिल हैं। इसके अलावा जंगबहादुरगंज में आशीष शुक्ला ने अपने प्रतिष्ठान पर अयोध्या धाम में श्रीराम मूर्ति विग्रह स्थापना के अवसर पर रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू कराया।

आध्यात्मिक नव प्रयाण कार्यक्रम: प्रशासन की अगुवाई में निकली राम एकत्र यात्रा, विधायक ने दिखाई झंडी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रविवार को आध्यात्मिक नव प्रयाण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आस्था, आहलाद और आनन्द के लिए राम एकत्र मैराथन यात्रा को विधायक सदर योगेश वर्मा ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा विलोबी हाल मैदान से प्रारंभ होकर मेन रोड, धर्मशाला, बस स्टैण्ड, डीसी रोड, एसपी बंगला विलोबी हॉल में समाप्त हुई।

यात्रा में शामिल युवाओं को विधायक सदर योगेश वर्मा ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह संग पटाका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीओ संजय कुमार निगम सहित खेल महकमें के कोच और स्टाफ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित्त कुमार चौधरी की अगुवाई में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा शहर के संकटा माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर विकास भवन के सामने रामचरित मानस पाठ और रामनवमी मंदिर लोहा बाजार सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। क्षत्रिय समाज की तरफ से शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम की सजीव झांकियों की लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा शहर जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज सील रहेगा नेपाल बॉर्डर, सुरक्षा बढ़ाई
