Ram Mandir News: खत्म हुआ रामभक्तों का इंतजार; आज राम आएंगे, आंखों में समाएंगे; दुल्हन की तरह सजा शहर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

कानपुर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभु श्रीराम आज सोमवार को अपने भव्य महल में विराजमान होंगे, भक्त अब उस लम्हें की बाट जोह रहे हैं जब प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होगी।

कानपुर, अमृत विचार। भक्तों का इंतजार खत्म, प्रभु श्रीराम आज सोमवार को अपने भव्य महल में विराजमान होंगे, भक्त अब उस लम्हें की बाट जोह रहे हैं जब प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होगी। उस वक्त किसी की आंखों में खुशी के आंसू होंगे तो कोई ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से माहौल भव्य करेगा। उधर शहरवासी भी इस पल के गवाह बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फोटो 2 (2)

रामभक्तों ने शहर को दूल्हन की तरह सजा दिया है। सोमवार को शहर में दीपावली मनने जा रही है। भक्तों ने इसके लिए फूलों से, पताकाओं से, दीपों से और भंडारों से माहौल भव्य कर दिया है।आज सुबह से ही पर्वकाल शुरू होगा। सूर्य की पहली किरण से ही शहर में आयोजन शुरू हो गए। आयोजनों की शुरुआत शहर के प्रचीन मंदिरों से हुई। परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर सहित अन्य प्राचीन मंदिरों में भोर अभिषेक के साथ ही उत्साह देखने को मिला। कमोबेश यह उत्साह शहर के सभी छोटे बड़े मंदिरों मे बिखरा रहेगा।

एक ओर मंदिरों में शंखनाद हो रहा है दूसरी ओर दोपहर को शहर की सड़कों में हनुमान शक्ति सहेजे भक्त सर्दी को चीरते हुए उत्साह में यात्राएं निकालेंगे। कई इलाकों में प्रभात फेरी निकालकर सभी को शुभकामनाएं दी जाएंगी। शहर की गलितों में प्रभुराम की शोभा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही शहर के दक्षिण इलाकों में एक दर्जन से अधिक यात्राओं से माहौल को मथा जाएगा। यात्राओं के साथ ही शहर में लगभग दो हजार प्रसाद रूपी भंडारे भी अयोजित किए जाएंगे।

फोटो 3

इन भंडारों के जरिए हर राहगीर को प्रसाद दिए जाने की व्यवस्था की गई है। शाम होते ही शहर की इमारते रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठेंगी। सड़क, पार्क और पर्यटक स्थलों में लेजर लाइट और झालर सभी को आकर्षित करेंगी। देर शाम वक्त दीपोत्सव का होगा। हर घर दीपावली की तर्ज पर दीयों से सजेंगे। अपार्टमेंट में रंगोली पर दीयों को रखकर ‘श्रीराम’ और ‘जय श्रीराम’ की आकृति दीयों से बनाई जाएगी। जब घरों में दीयों को सजाया जा रहा होगा उस वक्त आतिशबाजी से आकाश भी उजाले से भरा होगा। देर रात तक शहर प्रभु राम के आगमन पर उत्साह से भरा होगा। 

यह भी पढ़ें- Kannauj: प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसबीएस कॉलेज मैदान पर हुआ भव्य दीपोत्सव; दिखे आतिशबाजी के नजारे, हजारों लोग बने साक्षी...

संबंधित समाचार