Kannauj: प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसबीएस कॉलेज मैदान पर हुआ भव्य दीपोत्सव; दिखे आतिशबाजी के नजारे, हजारों लोग बने साक्षी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसबीएस कॉलेज मैदान पर भव्य दीपोत्सव हुआ।

कन्नौज में प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसबीएस कॉलेज मैदान पर भव्य दीपोत्सव हुआ। उत्सव के दौरान आतिशबाजी के अद्भुत नजारे देखने को मिले। हजारों लोगों ने आरती करने के बाद भगवान रामचंद्र जी का आशीर्वाद लिया।

कन्नौज, अमृत विचार। भले ही अयोध्या धाम में रामलला विराजमान हो रहे हों, लेकिन ऐसा लग रहा था कि रामजी सुगंध नगरी में पहले प्रकट हो गए हैं। 21 हजार दीपकों से जगमग जय श्रीराम हुआ तो प्रकृति का हर कोना राममय हो गया। जय श्रीराम का उद्घोष और राम आएंगे..भजन की धुन पर थिरकते युवाओं का जोश देखकर ऐसा लग रहा था कि रामलला साक्षात हो गए हों। 

समाजसेवी व इत्र उद्यमी आलोक दीक्षित ‘कन्हैया’ की तरफ से एसबीएस कॉलेज मैदान पर आयोजित दीपोत्सव में रविवार की शाम को अलौकिक नजारा देखने को मिला। आसमान में आतिशबाजी का अद्भुत नजारा और चारों दिशाओं से गूंज रहा जय श्रीराम अद्भुत आनंद दे रहा था। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमानजी की जीवंत झांकी को लोग अपलक निहार रहे थे। 

कन्नौज 2मैदान पर शाम ढलते ही 21 हजार दीपकों से जय श्रीराम, धनुष, स्वास्तिक, कमल पुष्प जगमग हुए तो ऐसा लगा कि दिवाली अयोध्या में नहीं सुगंध नगरी में हो और राम की सुगंध से समूची इत्रनगरी महक रही हो। हजारों लोगों ने इस अलौकिक रामोत्सव को आत्मसात किया। दीपोत्सव में हजारों नर-नारी, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हुए। 

रामदरबार की महाआरती में दिखे भक्ति के रंग

एसबीएस मैदान पर सजी रामदरबार की दिव्य झांकी की प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, समाजसेवी आलोक दीक्षित कन्हैया व पुष्पांजलि दीक्षित, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, समाजसेवी विपिन दीक्षित, प्राण-प्रतिष्ठा के जिला संयोजक धर्मेंद्र वर्मा सहित कई लोगों ने आरती उतारी। इसके बाद सभी लोगों ने भगवान राम के भजनों पर थिरक कर रामोत्सव को और भी यादगार बना दिया। यहां भक्ति के विविध रंग दिखाई दिए।  

कन्नौज 3

गूंजे जय कन्हैयालाल के जयकारे

दिव्य रामोत्सव में समाजसेवी आलोक दीक्षित कन्हैया और पुष्पांजलि दीक्षित भजनों पर थिरके तो उत्साही युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की…जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। युवाओं ने कन्हैया व राज्यमंत्री को कंधों पर बिठा लिया तो हजारों लोगों ने तालियां बजाकर रामोत्सव का पूर्ण आनंद लिया। देर रात तक समूची इत्रनगरी में रामोत्सव की धूम मची रही। लोगों का कहना था कि ऐसा भव्य आयोजन जीवन में पहली बार देखा है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: आठ माह के मासूम के साथ मां ने लगाई फांसी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...

संबंधित समाचार