बरेली: युवक से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किला क्षेत्र में शनिवार दोपहर युवक का लूटा था मोबाइल

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में मिनी बाईपास पर किनारे खड़े युवक से तीन बदमाशों ने शनिवार दिन में तमंचे के जोर पर मोबाइल लूट लिया। रविवार को पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान स्वालेनगर निवासी दानिश, सुहेल और चांद मियां के रूप में हुई है।

चन्दपुर काजियान, सीबीगंज निवासी उमेश मौर्य ने बताया कि वह किला क्षेत्र में केके एक्सपोर्ट फैक्ट्री में फर्नीचर का काम करते हैं। वह शनिवार दोपहर 1.20 बजे लंच समय में फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे मूंगफली खा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक आए, जिनमें एक युवक उनके कंधे से टकरा गया। इसके बाद दूसरे ने कनपटी पर तमंचा रखकर मोबाइल लूट लिया। इसके बाद तीनों आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुआल न देने पर मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटा, एक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार