पीलीभीत: डीपीआरओ राजकुमार का हार्टअटैक से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार देर शाम सीने में दर्द होने पर डीपीआरओ को उनके स्टाफ ने शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डा.महेश चंद्र के अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन कुछ ही देर में आराम होने पर वह घर चले आये …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार देर शाम सीने में दर्द होने पर डीपीआरओ को उनके स्टाफ ने शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डा.महेश चंद्र के अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन कुछ ही देर में आराम होने पर वह घर चले आये थे।

आधी रात में एक बार फिर तबीयत खराब होने पर स्टाफ के लोगों ने एक अन्य चिकित्सक को दिखाया था जहां चिकित्सक ने डीपीआरओ को बरेली रेफर कर दिया था। बरेली में इलाज के दौरान डीपीआरओ राजकुमार का निधन हो गया।

डीपीआरओ राजकुमार के निधन की सूचना मिलते ही विकास भवन सहित जिला स्तरीय अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मूलतः बुलंदशहर के रहने वाले डीपीआरओ ने वर्तमान में बरेली अपना आवास बना लिया था जहां डीपीआरओ राजकुमार के घर में उनके दो बेटे और एक बेटी व उनकी पत्नी रहती हैं।

संबंधित समाचार