रामोत्सव : 105 वर्षीय पुराने राम मंदिर में दिखाया सजीव प्रसारण - प्राण प्रतिष्ठा होते ही दागे गोले
बहराइच/जरवलरोड, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शहर के 105 वर्ष पुराने पंचायती श्री राम मंदिर में लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गोला पटाखे दगने लगे। जरवल रोड में हवन पूजन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।
शहर के छावनी चौराहे पर स्थित प्राचीन 105 वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदर काण्ड का आयोजन चल रहा है। इसके साथ भव्य भंडारे का आयोजन करने के साथ अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का सपना पूरा हो गया है। काफी खुशी है। जरवलरोड के आरपीएस इंटर कॉलेज टैगोर कॉन्वेंट विद्यालय के प्रबंध समिति के द्वारा जरवल रोड बाजार में श्री राम सीता लक्ष्मण की झांकी सजाई गई। रेलवे स्टेशन, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, तूफानी चौराहा, चीनी मिल चौराहा का झांकी ने भ्रमण किया।

इस अवसर पर आरपीएस इंटर कॉलेज प्रबंधक, पूर्व विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, अभय कुमार जैन, भाजपा जिला मंत्री संजय राव, कृष्ण कुमार गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश अवस्थी, चंदन गुप्ता, सुमित गुप्ता, अजय फैजाबादी, लक्ष्मण कुशवाहा, विवेक मिश्रा, राहुल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, शेर बहादुर सिंह, मोहित पोरवाल, राम लोटन जायसवाल, विकास सिंह, गुंजन पोरवाल, विष्णु गुप्ता, दीपचंद गुप्ता, राजू आर्य, विनीत सिंह, प्रवक्ता राजेश शुक्ला, प्रदीप, प्रज्ञा श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, रामनिवाज वर्मा, मोनू पंडित, सुनिध मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, ललित विश्वकर्मा के साथ जुलूस में हजारों लोग शामिल है।

