नेहवाल और मिताली ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शमिल होने पर जताई खुशी, जानिए क्या बोले अनिल कुंबले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंची देश की दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद खुश नजर आईं। समारोह के दौरान साइना नेहवाल काले रंग की जैकेट और गले में राम नाम का पीला गमछा डाले हुए थी। वहीं मिताली राज भी हरे रंग के कुर्ता पहने हुए थी।

नेहवाल ने कहा कि इतना भव्य मंदिर आज खुला है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। बस मूर्ति देखने की देरी है। क्रिकेटर अनिल कुंबले सपत्नीक समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनकर आनंद और धन्य हूं।” 

यह भी पढ़ें:-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक हुये सितारे, अभिनेता सुमन बोले- राम-लक्ष्मण की तरह हैं मोदी-योगी, जानिए किसने क्या कहा...

संबंधित समाचार