Auraiya News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या... गांव के लोगों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर दी गई।
औरैया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। गांव के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
औरैया, अमृत विचार। सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में सोमवार सुबह मामूली कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ने से एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया गया है। सोमवार सुबह करीब छह बजे मृतक गांव में ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक ब्रजेश कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र जय प्रकाश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह गांव के शेखू का ट्रैक्टर चलाता था। करीब 1 वर्ष पूर्व में मृतक की मां सुनीता का शव भी गांव के बाहर खेतो में मिला था। तब भी परिजनों ने गांव के रहने वाले गजेन्द्र पर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य न मिल पाने से गजेन्द्र को निर्दोष साबित कर दिया था। सोमवार को सुबह गांव में हुई हत्या में भी परिजन गजेन्द्र पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
मृतक ब्रजेश के एक बेटी व दो बेटा है मृतक की पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सहित बेला, बिधूना, सहायल थाने की फोर्स पहुंची।
ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के दो भाई जो बाहर रहकर नौकरी करते है। उनके आने के बाद ही वह आगे की कार्रवाई की बात कहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी मौके पर पहुंच कर हत्या के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- Auraiya Crime: हत्या कर ड्रम में भरकर फेंका युवक का शव.... फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
