सैलजा ने की राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोकने की कड़ी निंदा, कहा- राम किसी भी राजनीतिक दल...
चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने सोमवार भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर असम में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़ी निंदा की है ।
उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि राम किसी भी राजनीतिक दल के नहीं हैं राम सभी के है और सब में राम है। श्रीराम भाजपा के सर्टीफिकेट के मोहताज नहीं है। सब देख रहे हैं कि एक राजनीतिक दल भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल तो आते जाते रहते हैं पर राम है और सब में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल में सनातनी है जो राम से जुड़े हैं, उसकी धार्मिक आस्थायें एक हैं पर राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग है। धर्म और मंदिर के नाम पर समाज को नहीं बांटना चाहिये। उन्होंने कहा कि असम में गांधी को प्रवेश करने से रोका गया जबकि वह वहां पर आमंत्रित थे। यह राम के नाम पर तानाशाही नहीं तो क्या है, राम के मंदिर में किसी को आने-जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़े शब्दों में निंदा की।
ये भी पढे़ं- 'मोदी ने सनातन संस्कृति का नया अध्याय प्रारंभ किया', प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बोले राजनाथ
