कांग्रेस ने भाजपा को तुरंत मेयर चुनाव कराने की दी चुनौती, कह दी ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि वह एक या दो दिन में मेयर चुनाव कराकर दिखाये। अठारह जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव पीठासीन अधिकारी के "बीमार पड़ जाने" के कारण स्थगित किये गये थे और चंडीगढ़ प्रशासन ने कानून- व्यवस्था के पुलिस के आकलन के बाद छह फरवरी को चुनाव कराने की बात कही है। 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, जो इंडिया गठबंधन के तहत पहली बार मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। दोनों पार्टियों ने भाजपा पर चुनाव में "निश्चित हार" के डर से भागने और "लोकतंत्र की हत्या" के आरोप लगाये थे। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और अरुण सूद ने कल इन आरोपों को झुठलाते हुए काँग्रेस और आप पर पार्षदों को धमकाने और उन्हें डर के माहौल में रहने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। 

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यदि भाजपा नगर निगम से उनके भ्रष्ट और अक्षम शासन को हटाने को लेकर काँग्रेस और आप के संकल्प को देखना चाहती है तो एक या दो दिन में चुनाव कराकर दिखाये। नगर निगम में भाजपा के 14, आप के 13, काँग्रेस के सात और शिरोमणि अकाली दल का एक सदस्य है। 35 सदस्यीय सदन में मेयर चुनाव जीतने के लिये भाजपा को 19 वोट चाहिये जो आंकड़ा सांसद किरण खेर के एक वोट के बावजूद क्रॉस वोटिंग के बिना नहीं हासिल हो सकता।

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम LIVE: भए प्रकट कृपाला दीनदयाला... अनुष्ठान संपन्न, पीएम बोले- ये समय 'विजय' के साथ 'विनय' का, देखें 'अलौकिक' photos-videos

संबंधित समाचार